बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहाँगीरबाद नगर से सत्यम ट्रैवल्स के नेतृत्व में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीरबाद नगर से सत्यम ट्रैवल्स के नेतृत्व में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पंडित हिमांशु पाराशर ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी एवं नगर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। जिन श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा का अवसर प्राप्त होता है, वे वास्तव में बड़े भाग्यशाली होते हैं। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
सत्यम ट्रैवल्स के संचालक हरिशंकर प्रजापति एवं आकाश प्रजापति ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा अमरनाथ की यात्रा आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम है। उन्होंने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आगामी यात्राओं में शामिल होकर बाबा बर्फानी के दर्शन का पुण्य लाभ लेने की अपील की।
बस रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा परिजनों ने यात्रियों का पुष्प वर्षा एवं शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर राजीव खदाना, मनीष लोधी, सुनील चौधरी, सुभाष वर्मा, कालीचरण गुप्ता, नीरज सैनी, राहुल, विनोद गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
अनूपशहर में पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल; घरों और दुकानों में घुसा पानी, भारी नुकसानhttps://t.co/6zBSz9TmBE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













