महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवां नगर पंचायत में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला की बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवां नगर पंचायत में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला की बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। यह कार्रवाई कई दशकों पुराने कब्रिस्तान के समीप की गई, जहां कब्रिस्तान की आड़ में गौशाला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।
विवाद बढ़ता देख राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ढहा दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन के इस सख्त बुलडोजर एक्शन से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने का यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













