परतावल में बिजली विभाग का बड़ा अभियान: बड़े बकायेदारों के कटे कनेक्शन, ₹80 हजार की हुई वसूली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली बढ़ाने और लंबे समय से बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए मंगलवार को परतावल बाजार में विशेष अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली बढ़ाने और लंबे समय से बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए मंगलवार को परतावल बाजार में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए, जबकि जिन छोटे बकायेदारों ने मौके पर ही बकाया बिल जमा कर दिया, उनके कनेक्शन तत्काल पुनः जोड़ दिए गए।

यह अभियान उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच करते हुए बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की। विभागीय टीम ने अभियान के दौरान लगभग ₹80 हजार की राजस्व वसूली भी की।

अभियान में अवर अभियंता जुगनू अंसारी, अरविंद चौरसिया, संविदा लाइनमैन मनीष यादव, नरेंद्र यादव, रामकृपाल,अवधेश, सहदेव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली बिल को लंबे समय तक बकाया न रखें तथा निर्धारित समय पर भुगतान करें। इससे विद्युत विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कर सहयोग करने की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.