घुघली (महराजगंज)
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ डायल 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक होटल संचालक से मुफ्त में तीन प्लेट बिरयानी पैक कराने और पैसे मांगने पर तीखी नोक-झोंक करने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पैसे मांगने पर खाकी का रौब, होटल संचालक और पुलिसकर्मियों में तीखी बहस
महराजगंज :घुघली थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डायल 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक होटल संचालक से मुफ्त में तीन प्लेट बिरयानी पैक कराने और पैसे मांगने पर तीखी नोक-झोंक इस पूरी घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल pic.twitter.com/kBsGMywDaf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, घुघली थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 की पीआरवी गाड़ी पर मौजूद पुलिसकर्मी एक स्थानीय होटल पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने होटल संचालक से तीन प्लेट बिरयानी पैक करवाई। लेकिन जब होटल संचालक ने नियमानुसार बिरयानी के पैसे मांगे, तो पुलिसकर्मियों ने पैसे देने में आनाकानी शुरू कर दी और खाकी का रौब दिखाने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच बीच-सड़क पर ही तीखी नोक-झोंक और बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी बहस का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












