गाजीपुर सीमा से बलिया स्टेशन तक चलेगी बस: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सहूलियत

बलिया

बलिया/गाजीपुर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बलिया और गाजीपुर सीमा पर स्थित गांव कोटवा नरायनपुर से बलिया डिपो स्टेशन तक नई बस सेवा की शुरुआत की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया/गाजीपुर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बलिया और गाजीपुर सीमा पर स्थित गांव कोटवा नरायनपुर से बलिया डिपो स्टेशन तक नई बस सेवा की शुरुआत की गई है। इस रूट पर बस का नियमित संचालन 1 जुलाई से नए समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन किया जाएगा।

बस की समय सारणी और रूट
प्रस्थान का समय: सुबह 08:10 बजे कोटवा नरायनपुर से

रूट: यह बस कोटवा नरायनपुर से रवाना होकर नरही और फेफना होते हुए बलिया स्टेशन पहुंचेगी।

ग्रामीणों को मिलेगी राहत
स्थानीय निवासी जगदीश राय ‘नेताजी’ ने इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

इस नई परिवहन सेवा की शुरुआत से क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों में भारी उत्साह है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.