जौनपुर
जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की मासिक बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने आगामी मानसून को देखते हुए जनसुरक्षा के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों को बेहद सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश से पहले सड़कों के सभी गड्ढे भरे जाएं और खुले मेनहोल को सुरक्षित रूप से ढका जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खुदाई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग अनिवार्य
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी अनिवार्य कार्य के लिए सड़क की खुदाई की जाती है, तो वहां समुचित बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही, कार्य कर रहे विभाग का नाम और संपर्क मोबाइल नंबर भी वहां स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए ताकि जनता को असुविधा न हो।
बैठक के अन्य मुख्य बिंदु
उद्यमियों को ऋण वितरण में लाएं तेजी: ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ और ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकों को पात्र युवाओं के ऋण जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान: सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को वहां तुरंत कैपेसिटर बैंक स्थापित करने को कहा गया।
निवेश मित्र पोर्टल: पोर्टल पर लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए गए ताकि उद्यमियों को परेशानी न हो।
एक पेड़ मां के नाम: डीएम ने सभी औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों से इस अभियान के तहत भारी मात्रा में वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण की अपील की।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












