सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए ट्रिपल ए टीम की बैठक, संचारी रोगों पर वार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर क्षेत्र के चौरा बनगवा उपकेंद्र पर सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘ट्रिपल ए’ टीम की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर क्षेत्र के चौरा बनगवा उपकेंद्र पर सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘ट्रिपल ए’ टीम की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के अंतर्गत हुई इस बैठक में ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, संचारी रोग नियंत्रण और सुरक्षित प्रसव को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई।

समन्वय से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी सेवाएं
बैठक को संबोधित करते हुए एएनएम प्रीति मिश्रा ने कहा कि एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बेहतर आपसी समन्वय से ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में आशा कार्यकर्ता चंद्रवती और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नूरजहां सहित कई सदस्य शामिल रहे।

इन मुख्य बिंदुओं पर रहा विशेष फोकस:
संचारी रोग नियंत्रण: बीमारियों की रोकथाम के लिए गांवों में साफ-सफाई, स्वच्छता और जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई।

दस्तक अभियान: घर-घर पहुंचकर संभावित रोगियों की पहचान करने और समय पर स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करने की रणनीति बनी।

संस्थागत प्रसव: गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने और उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित प्रसव कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

संकल्प: बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रयास और टीम भावना के साथ स्वास्थ्य अभियानों को सफल बनाने तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.