सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री स्वनिधि पीएम स्वनिधि योजना के सफल छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री स्वनिधि पीएम स्वनिधि योजना के सफल छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। महोत्सव के दौरान पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक वितरित किए गए, साथ ही छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया।
डिजिटल लेन-देन और स्वच्छता की अपील
अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित हुए स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में व्यापारियों से डिजिटल लेन-देन UPIअपनाने, शहर को स्वच्छ रखने के लिए निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
समय पर भुगतान करने पर मिलेगा 50 हजार तक का ऋण
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत समय पर ऋण चुकाने वाले वेंडरों को चरणबद्ध तरीके से अधिक राशि दी जाती है:
पहला चरण: ₹15,000 का ऋण
दूसरा चरण: ₹25,000 का ऋण
तीसरा चरण: ₹50,000 तक का ऋण
उन्होंने कहा कि समयबद्ध भुगतान से व्यापारियों की बैंकिंग साख मजबूत होती है, जिससे भविष्य में अन्य वित्तीय सुविधाएं मिलना आसान हो जाता है।
विशेष: महोत्सव में बेहतरीन कार्य करने वाले और समय पर ऋण चुकाने वाले उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर शहर मिशन प्रबंधक रामसजीवन, सामुदायिक आयोजक विकास कुमार चौरसिया और नगर पालिका के सभासदगण सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













