सऊदी अरब में सड़क हादसे में महराजगंज के युवक की मौत, आठ माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनिया गांव निवासी 31 वर्षीय संतोष कुमार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनिया गांव निवासी 31 वर्षीय संतोष कुमार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब एक बजे परिजनों को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, संतोष कुमार सऊदी अरब की राजधानी रियाद में लोडर (भारी वाहन) चालक के रूप में कार्यरत थे। सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। वह रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे और करीब एक वर्ष पूर्व छुट्टी पर गांव आने के बाद दोबारा वापस लौटे थे।

बताया गया कि संतोष के पिता भी सऊदी अरब के हाफर अल-बातिन क्षेत्र में रहते हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। संतोष का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र में हुआ था। उनके पीछे पत्नी और आठ माह का एक बेटा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लगा हुआ है। परिजन सऊदी अरब से संतोष के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं, ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.