बलिया: ‘जनता को सिर्फ वादे मिले, विकास नहीं’, सपा सांसद सनातन पाण्डेय का केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर शब्दबाण चलाए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर शब्दबाण चलाए। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियों और वादों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को विकास के नाम पर केवल ठगा गया है।

हर मोर्चे पर विफल साबित हुई भाजपा सरकार

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने भाजपा के पुराने चुनावी वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज का सफर कराने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद आम जनता को भारी संकट झेलना पड़ा और साल 2014 के बाद से देश में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े बढ़े हैं, फिर भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

देश की संपत्तियां बेचने और खरीदने का चल रहा खेल

सांसद ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आज देश की बागडोर कमजोर हाथों में है और देश को केवल चार लोग चला रहे हैं। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में दो लोग संपत्तियां बेच रहे हैं और दो लोग उन्हें खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रहे हैं, जबकि अडानी और अंबानी उन्हें खरीदने का काम कर रहे हैं।

सपा के विकास कार्यों से की तुलना

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की जो मजबूत नींव रखी थी, वर्तमान भाजपा सरकार 9 सालों में उस स्तर का कोई नया काम नहीं कर सकी है। यह सरकार केवल पुरानी योजनाओं के नाम बदल सकती है, लेकिन समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की बराबरी कभी नहीं कर सकती।

अधूरी परियोजनाओं पर धरने का एलान, प्रशासन को अल्टीमेटम

सांसद सनातन पाण्डेय ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार और प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने घोषणा की कि

यदि 30 अगस्त 2026 तक वर्तमान सरकार द्वारा क्षेत्र के लिए घोषित की गईं विकास परियोजनाएं पूरी नहीं होती हैं, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

पार्टी प्रत्येक अधूरी परियोजना स्थल पर क्रमवार तरीके से एक-एक दिन का विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।

प्रेस वार्ता में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने सांसद सनातन पाण्डेय और उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया।

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र “मशाल”, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला महासचिव बीरबल राम, प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, एस.एस. तिवारी, धनंजय सिंह बिसेन, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, जलालुद्दीन, अंगद मिश्रा फौजी, अजय यादव, आशुतोष ओझा, अटल पाण्डेय और जमाल आलम सहित सपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.