सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनुवाडीह के टोला केसारा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनुवाडीह के टोला केसारा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान ‘मातृ शक्ति सम्मान अभियान’ के तहत महिलाओं को साड़ियों का वितरण कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। वहीं, युवा भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति आदर की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने घोषणा की कि मातृ शक्ति सम्मान का यह कार्यक्रम शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी 60 सेक्टरों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बढ़नी के नपं अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, रिंकू चौधरी, महेश शर्मा, मोनू त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश शर्मा ने किया।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












