जौनपुर
जौनपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए शासन व परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए शासन व परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और स्थानों पर चलाया गया। इस कार्रवाई में यात्रीकर अधिकारी प्रमोद कुमार सहित ट्रैफिक विभाग के पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान सड़क हादसों के मुख्य कारणों जैसे ओवर स्पीडिंग तेज रफ्तार, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाना, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, रिफ्लेक्टिव टेप न होना और बिना नंबर प्लेट या बिना HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) वाले वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 55 वाहनों के चालान काटे गए।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार 27 जून और 28 जून 2026 को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में लगातार प्रवर्तन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, गति सीमा में रहें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












