बिजनौर
बिजनौर जिले में बीती एक मई को हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे चार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जिले में बीती एक मई को हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे चार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मंगलवार को इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत होने के बाद चिकित्सकों ने बाकी बच्चों को बर्न यूनिट की सुविधा वाले बड़े अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा देने के लिए मेरठ रेफर किया गया है। यह दूसरी बार है जब इन बच्चों को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। 108 एंबुलेंस सेवा की टीम ने रिहान 13, बिलाल 12, शाहिल 13 और उज़ैद 12 को चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
इससे पहले मंगलवार को लडापुरा चहशीरी के रहने वाले 13 वर्षीय साद (पुत्र दिलशाद) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जो इसी अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलस गया था। साद के निधन के बाद प्रशासन ने कोई जोखिम न लेते हुए अन्य बच्चों को तत्काल शिफ्ट करने का फैसला किया। बच्चों के परिजनों ने समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने पर स्वास्थ्य टीम और चालक का आभार जताया है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












