खुटहन पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के आरोपी को घर से दबोचा, भेजा जेल

जौनपुर

जौनपुर खुटहन थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर खुटहन थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार यादव (पुत्र महादेव यादव), सुजानगंज थाने के कल्याणपुर का निवासी है। वह खुटहन थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 184/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत वांछित चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया। खुटहन थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.