बुलंदशहर: गुलावठी में सनसनी, 5 माह की मासूम बेटी को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, नगदी और जेवर भी साफ

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मायके आई एक विवाहिता रात के अंधेरे में अपनी महज 5 महीने की दूधमुंही बच्ची को सोता हुआ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते-जाते महिला घर में रखे कीमती आभूषण और नगदी पर भी हाथ साफ कर गई। इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सुबह रोती मिली 5 महीने की मासूम

पीड़ित पति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले ही अपने मायके आई थी। शनिवार की रात को परिवार के सभी लोग रोजाना की तरह सो रहे थे। देर रात महिला ने मौका पाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेटी और प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो महिला गायब थी, जबकि उसकी 5 माह की मासूम बेटी बिस्तर पर अकेली रो रही थी।

मोबाइल पर घंटों बात करने को लेकर होता था विवाद

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह मोबाइल पर घंटों किसी से बात किया करती थी, जिसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। पत्नी के अचानक इस तरह गायब होने से पति और परिजन किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। पीड़ित पति ने इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से मुलाकात की और पत्नी की सुरक्षित बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।

4 आरोपियों के खिलाफ अपहरण और चोरी की FIR दर्ज

पति की तहरीर और शिकायत के आधार पर गुलावठी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने खुर्जा निवासी समीर, नजीर और ग्राम हुसैनपुर निवासी इरफान व निशा के खिलाफ अपहरण और चोरी जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

तलाश में जुटी पुलिस

गुलावठी पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। महिला और उसके प्रेमी का सुराग लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद ले रही है। फिलहाल, मां के आंचल से महरूम हुई 5 महीने की मासूम बच्ची अपनी नानी की देखरेख में है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.