लखीमपुर खीरी: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत शारदानगर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल; चंद घंटों में खोजा लापता मूक-बधिर मासूम, परिजनों को सौंपा

शारदानगर

लखीमपुर खीरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशन में गुमशुदा व लापता बच्चों की सुरक्षित घर वापसी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आपरेशन मुस्कान’ के तहत थाना शारदानगर पुलिस को एक बड़ी और भावुक कर देने वाली सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशन में गुमशुदा व लापता बच्चों की सुरक्षित घर वापसी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आपरेशन मुस्कान’ के तहत थाना शारदानगर पुलिस को एक बड़ी और भावुक कर देने वाली सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अभूतपूर्व तत्परता दिखाते हुए एक मूक-बधिर (बोलने व सुनने में असमर्थ) बच्चे को महज कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर उसके रोते-बिलखते परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सही-सलामत वापस पाकर परिवार के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

घर से अचानक निकल गया था मासूम रिजवान, बेहाल पिता ने डायल 112 को दी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह ग्राम जटपुरवा डीह (थाना शारदानगर, खीरी) का निवासी एक मूक-बधिर बच्चा रिजवान पुत्र अबरार खान अपने घर से अचानक कहीं निकल गया था। बच्चा बोल और सुन नहीं सकता था, जिसके कारण परिजनों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब रिजवान का कहीं पता नहीं चला, तो बदहवास और परेशान पिता अबरार खान ने बिना समय गंवाए आपातकालीन सेवा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी।

स्थानीय इनपुट और पुलिस के अथक प्रयास लाए रंग, चाचा-माता को सौंपा

मूक-बधिर बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शारदानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत एक्टिव मोड पर आ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कीं। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग, अथक प्रयासों और सटीक इनपुट की मदद से लापता मासूम रिजवान को बेहद अल्प समय (कुछ ही घंटों) में सुरक्षित ढूंढ निकाला।

थाने लाकर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता और चाचा के सुपुर्द कर दिया गया। अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित अपनी गोद में पाकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक आए और उन्होंने लखीमपुर खीरी पुलिस प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

मासूम को चंद घंटों में सुरक्षित खोजने वाली शारदानगर थाने की टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार,रिक्रूट कांस्टेबल (रि0का0) अमित मिश्रा,रिक्रूट महिला कांस्टेबल (रि0म0का0) शीतल,रिक्रूट महिला कांस्टेबल (रि0म0का0) पूजा वर्मा पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.