बलिया
बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवेंद्र डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे हिट एंड रन में एक युवा टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवेंद्र डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे हिट एंड रन में एक युवा टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और चालक उसके भीतर ही बुरी तरह फंस गया।
मृतक की पहचान कुशहा भाड़ गांव निवासी मोनू राजभर 22 पुत्र श्रीवास्तव राजभर के रूप में हुई है। घटना के समय मोनू अपना टेंपो लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद मोनू को क्षतिग्रस्त टेंपो से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन की शिनाख्त के लिए घटना स्थल के आसपास और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 22 वर्षीय मोनू की इस असमय मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












