बुलंदशहर :चोला फ्लाईओवर पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत,तेज रफ्तार के कारण हादसा, दूसरा बाइक सवार मौके से फरार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना चोला फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुई, जिसमें एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान राहुल शर्मा (32 वर्ष) पुत्र रामेश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो ग्राम खवासपुर, थाना चोला, बुलंदशहर का निवासी था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राहुल को उपचार के लिए भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

चोला थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना 24 जून 2026 की देर रात लगभग 8:30 बजे चोला फ्लाईओवर पर हुई। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से थाना चोला में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.