महराजगंज
महराजगंज जनपद में आज बुधवार की रात निचलौल रेंज के अंतर्गत चरभरिया चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से निकलकर आए एक तेंदुए ने बाइक सवार दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आज बुधवार की रात निचलौल रेंज के अंतर्गत चरभरिया चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से निकलकर आए एक तेंदुए ने बाइक सवार दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दुकान बंद कर घर लौट रहे थे युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कलनही खुर्द निवासी किशन साहनी की दुकान डोमा चौराहे पर स्थित है। बुधवार रात लगभग आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर गांव के ही सूरज मद्धेशिया को बाइक पर बैठाकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वे चरभरिया चौराहे के समीप पहुंचे, जंगल से अचानक एक तेंदुआ निकलकर आया और बाइक सवार युवकों पर झपट पड़ा।
साथियों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ
तेंदुए के हमले से किशन का दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। किशन और सूरज की मदद के लिए पीछे से बाइक पर आ रहे अजय राजभर और सूरज ने फौरन सूझबूझ दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ हमला छोड़कर वापस जंगल की तरफ भाग गया।
अजय और अन्य साथियों ने तत्काल घायल किशन को बाइक पर बैठाया और निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। फिलहाल किशन का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
इस घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों और आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है। अंधेरा होने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के रिहायशी इलाकों के करीब आने से बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और गश्त बढ़ाकर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













