मुहर्रम को लेकर श्यामदेउरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक, डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम छह बजे थाना श्यामदेउरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 


महराजगंज जनपद के आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम छह बजे थाना श्यामदेउरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की। इसमें ताजियादारों, डीजे संचालकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों ने ताजियादारों एवं स्थानीय लोगों से पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान रखी गई समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मुहर्रम के दौरान बड़ी संख्या में ताजिए निकाले जाते हैं। ऐसे में सभी आयोजक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी ताजिए की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी तथा उसका स्टैंड भी निर्धारित सीमा के भीतर रहेगा। मुहर्रम जुलूस में डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


एसपी ने युवाओं से अतिउत्साह से बचने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जुलूस के दौरान अराजकता फैलाने, नियमों का उल्लंघन करने अथवा सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मुहर्रम आस्था, अनुशासन और त्याग का पर्व है। कई बार युवा वर्ग अतिउत्साह में ऐसे कदम उठा लेता है, जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ता है। इसलिए सभी लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि मुहर्रम का आयोजन परंपरागत तरीके से शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो। किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके।

बैठक के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने पूर्व में हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम, उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, एसडीओ मयंक अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार, परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, कतरारी चौकी प्रभारी दीपक मिश्रा, उपनिरीक्षक शुभम चौबे, अमरेश कुमार राय, अंजनी कुमार, अक्षय सिंह, ग्राम प्रधान हिसामुद्दीन खान, आलमगीर सिद्दीकी, सूर्यकांत यादव, वीरेंद्र चौधरी, फैज,मुस्ताक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.