बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन और समस्त स्टांप विक्रेताओं द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 7वें दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी रही।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन और समस्त स्टांप विक्रेताओं द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 7वें दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी रही।
दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, बुलंदशहर के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि अभी तक अधिकारियों की तरफ से हमारी जायज मांगों पर कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने साफ किया कि जब तक प्रशासन और सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं करती, तब तक यह धरना और कार्य बहिष्कार इसी तरह अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
इस मौके पर धर्मेंद्र कौशिक, सतीशचंद भटनागर, रजनीश कुमार सक्सेना, लाखन सिंह, एड. जितेंद्र शर्मा, अरशद सैफी, एड. विक्रम सिंह और सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता, लेखक और स्टांप विक्रेता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
हड़ताल के कारण रजिस्ट्री दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप नजर आ रहा है, जिससे आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













