बुलंदशहर: भूमि-रास्ते के विवाद में गरीब परिवार बेहाल, भीषण गर्मी में तड़पकर एक पशु की मौत; न्याय न मिलने पर दी आत्मघाती कदम की चेतावनी

दानपुर/बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक से एक बेहद व्यथित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीमगाड़ी में एक गरीब परिवार भूमि और रास्ते के विवाद के चलते पिछले कई वर्षों से गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक से एक बेहद व्यथित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीमगाड़ी में एक गरीब परिवार भूमि और रास्ते के विवाद के चलते पिछले कई वर्षों से गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है। न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित दंपति ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।

पूर्व प्रधान पर अनियमितता का आरोप, भीषण गर्मी में एक पशु ने तोड़ा दम

ग्राम भीमगाड़ी निवासी पीड़ित रोदाश और उनकी पत्नी सत्यवती देवी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान राहुल कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व प्रधान द्वारा उनकी भूमि से जुड़े रास्ते के मामले में भारी अनियमितता की गई। इस गड़बड़ी के चलते आज उनके पास अपने पशुओं को बांधने और रखने के लिए पर्याप्त स्थान तक नहीं बचा है।

रोदाश के परिवार के अनुसार, वे बेहद गरीब हैं और पशुपालन ही उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। जगह न होने के कारण उनकी भैंस एवं अन्य पशु इस चिलचिलाती 41 डिग्री की धूप और भीषण गर्मी में खेत पर एक अस्थायी शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि भीषण लू, अत्यधिक गर्मी और उचित व्यवस्था के अभाव में उनका एक दुधारू पशु तड़प-तड़प कर मर भी चुका है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक चोट लगी है।

अधिकारियों के चक्कर काट-काटकर हारा परिवार, दी बड़ी चेतावनी

पीड़ित दंपति का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए पिछले कई वर्षों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन मिला है, जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं दी गई। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि पूरा परिवार खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा है। रोदाश और उनकी पत्नी ने साफ लफ्जों में कहा है कि यदि इस बार भी उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

एसडीएम मनीष कुमार ने दिया निष्पक्ष जांच और समाधान का भरोसा

इस गंभीर समस्या को लेकर शनिवार को रोदाश अपनी पत्नी सत्यवती देवी के साथ तहसील पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी व्यथा से अवगत कराया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने पीड़ित दंपति की शिकायत को बेहद गंभीरता से सुना। एसडीएम ने उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि इस पूरे भूमि व रास्ते के विवाद की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जल्द से जल्द इसका उचित वैधानिक समाधान निकालकर पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी।

क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि एक गरीब परिवार की आजीविका को बचाने और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते इस मामले का निस्तारण होना बेहद आवश्यक है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.