संभल
संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित जंगल में एक निजी नलकूप पर करंट दौड़ने से पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित जंगल में एक निजी नलकूप पर करंट दौड़ने से पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बदायूं जनपद के एक पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बदायूं जिले के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता निवासी अवधेश पुत्र कुंवर सिंह शुक्रवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव से सटे जमालपुर के जंगल में गए थे। इसी दौरान उनकी भैंसें एक निजी नलकूप पर पानी पीने लगीं। तभी अचानक पानी में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया, जिससे सात भैंसें उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें प्रभावित हुईं।
घटना की सूचना मिलते ही जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई पूरी। वहीं, घटना की सूचना सहसवान तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













