सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 29 जून को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु का दसवां दीक्षांत समारोह आगामी 29 जून को आयोजित किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु का दसवां दीक्षांत समारोह आगामी 29 जून को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय की वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. मधुलिका अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगी, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कुलपति प्रो. कविता शाह ने बताया कि स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 25 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि दी जाएगी। मुख्य आयोजन गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में होगा, जिसका अन्य संकायों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। समारोह के दौरान राज्यपाल परिसर में नवनिर्मित बालगृह ‘किलकारी’, पूर्णतः डिजिटल पुस्तकालय और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। साथ ही, उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और गोद लिए गांवों के विकास पर आधारित पुस्तिका का विमोचन होगा।

विश्वविद्यालय को इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने डिजिटल नवाचार और राष्ट्र निर्माण में विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की है। इससे पूर्व, 5 जून से शुरू हुआ ‘दीक्षा उत्सव’ 25 जून तक विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं के साथ जारी रहेगा। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कैंपस कनेक्ट’ और आधिकारिक प्रतीक चिह्न का विमोचन भी किया गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.