बुलंदशहर:जहाँगीराबाद में खाद संकट: खरीफ बुवाई शुरू होते ही इफ़्को केंद्र पर उमड़ी भारी भीड़; घंटों कतारों में खड़े बुजुर्ग और महिलाएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर के जहांगीराबाद मै खरीफ फसलों की बुवाई का समय शुरू होते ही नगर क्षेत्र की नवीन मंडी स्थित इफको केंद्र पर किसानों की भीड़ लगातार बड़ी भीड़ ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद मै खरीफ फसलों की बुवाई का समय शुरू होते ही नगर क्षेत्र की नवीन मंडी स्थित इफको केंद्र पर किसानों की भीड़ लगातार बड़ी भीड़ । खाद की बढ़ती मांग और समय पर आपूर्ति न होने के कारण किसानों को सुबह से शाम तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।

इफको केंद्र के बाहर लगी कतार में सैकड़ों महिला और पुरुष किसान नजर आए। बुजुर्ग किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी खाद के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद नहीं मिली तो फसलों की बुवाई प्रभावित होगी, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।

स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाद लेने के लिए केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लंबी भीड़ और सीमित स्टॉक के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बढ़ती धूप और इंतजार की थकान के बावजूद किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

इस समस्या को लेकर जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता बढ़ाई जाए और वितरण व्यवस्था को सुधारा जाए, ताकि किसानों को बार-बार केंद्र के चक्कर न लगाने पड़ें और वे समय पर बुवाई कर सकें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.