महराजगंज
महराजगंज जनपद के बागापार कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में आवारा व बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बागापार कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में आवारा व बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और खेतों में दिनभर झुंड बनाकर घूम रहे ये पशु न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं, बल्कि लगातार हादसों और नुकसान का कारण भी बन रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कस्बे की मुख्य सड़कों के बीचों-बीच सांड और अन्य पशुओं के बैठे रहने से वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन इनकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, बाजार के व्यापारियों का कहना है कि ये पशु दुकानों के बाहर रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशान क्षेत्र के किसान हैं। किसानों की शिकायत है कि आवारा पशु रात-दिन खेतों में घुसकर हरी-भरी फसलों को चर जा रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत और लागत दोनों बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग को इस विकराल समस्या से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
क्षेत्र के उमेश मिश्रा, रामनरायन पटेल, भोला मद्धेशिया, राजू मौर्य, राममिलन शर्मा, संतोष, मनोज गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता और बाबूनंदन साहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाकर नजदीकी गोआश्रय केंद्रों (गौशालाओं) में भिजवाया जाए।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























