बुलंदशहर: चोरी और अवैध शस्त्र के 2 वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी की बाइक बरामद

बुलंदशहर

अनुपशहर थाना अहार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मु.अ.सं. 78/26 धारा 305 बीएनएस में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अनुपशहर थाना अहार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मु.अ.सं. 78/26 धारा 305 बीएनएस में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 30 मई की रात 9:19 बजे ग्राम चोरोला नहर पुल पर की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. अरविन्द पुत्र रनवीर, निवासी ग्राम पढ़ी इहर होली चौराहा, थाना स्याना, बुलंदशहर, उम्र करीब 22 वर्ष और 2. रिंकू पुत्र टुकेराम, निवासी ग्राम विड़ा, थाना सलेमपुर, जिला बुलंदशहर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस टीम के अनुसार, तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ। साथ ही 2 अदद बैटरी ईस्टमैन कंपनी मय एक अदद मो.सा. स्प्लेंडर प्लस (चोरी की) भी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि बरामद बाइक व सामान थाना वेब सिटी, जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद से संबंधित मु.अ.सं. 41/26 धारा 303(2) बीएनएस के चालानी मामले से जुड़ा है।

गिरफ्तारी के आधार पर मूल मुकदमा मु.अ.सं. 78/26 धारा 305 बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त अरविन्द पर थाना स्याना में चोरी, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु.अ.सं. 226/19 धारा 414/420 भादवि, 227/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 235/23 धारा 411/414 भादवि, 254/23 धारा 307/414 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट शामिल हैं। इसके अलावा गाजियाबाद के थाना वेब सिटी में मु.अ.सं. 41/26 धारा 303(2) बीएनएस भी दर्ज है।
अभियुक्त रिंकू पर भी गाजियाबाद के थाना वेब सिटी में मु.अ.सं. 41/26 धारा 303(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, उ0नि0 सुशील कुमार, उ0नि0 अनुज कुमार, का0 2468 रामसुनील, का0 1993 ललित कुमार व का0 619 नितिन शामिल रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.