बलिया
बलिया जिले में 31 मई को होने वाली इस परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिले में 31 मई को होने वाली इस परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने बताया कि बलिया में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा व शुचिता सुनिश्चित करने के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों (सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे) में होगी। परीक्षा केंद्रों पर 24 परीक्षार्थियों के अनुपात में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और बायोमेट्रिक सत्यापन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
डीएम ने निर्देश दिया कि केंद्रों पर प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी बाहर वॉल पॉइंट पर स्पष्ट रूप से लिखी जाए। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों के मोबाइल व बैग जमा कराने की व्यवस्था केंद्र के बाहर होगी। भीषण गर्मी और मौसम को देखते हुए सभी केंद्रों पर पावर बैकअप अनिवार्य किया गया है। बैठक में एडीएम अनिल कुमार सहित सभी मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026























