महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से सुना। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से सुना। इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए, जिनमें से दो का मौके पर ही सफल निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस की अध्यक्षता सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, नायब तहसीलदार सदर तथा प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार शुक्ल की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित राजस्व कर्मियों से विवादित जमीनों की जानकारी ली और मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान पिपराकल्याण गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर चल रहा विवाद तथा पतरेंगवा टोला शीतलापुर में चकरोड से जुड़े जमीन विवाद का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। वहीं, राजस्व से जुड़ा तीसरा मामला न्यायालय में विचाराधीन (लंबित) होने के कारण उसका समाधान नहीं हो सका।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी लेखपाल, कानूनगो व अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिजली विभाग में की चली तबादला एक्सप्रेस pic.twitter.com/xY7xqaQOJL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026






















