बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के पावन पर्व गंगा दशहरा के अवसर पर 24 और 25 मई 2026 को अनूपशहर के विभिन्न गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने और गंगा स्नान की संभावना को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पावन पर्व गंगा दशहरा के अवसर पर 24 और 25 मई 2026 को अनूपशहर के विभिन्न गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने और गंगा स्नान की संभावना को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत 23 मई की सुबह 8:00 बजे से लेकर 26 मई की रात 12:00 बजे तक अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इन भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी पूर्ण रोक
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, तय अवधि के भीतर बस, ट्रक, कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे सभी प्रकार के कमर्शियल व भारी वाहन अनूपशहर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्गों पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्जन रूटों से ही निकाला जाएगा।
ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान रूट मैप
दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद-बरेली जाने वाले वाहन: दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली की तरफ जाने वाले भारी वाहन सिकंदराबाद से भूद चौराहा, बुलंदशहर बाईपास, शिकारपुर तिराहा, शिकारपुर, डिबाई और नरौरा स्थित गंगा बैराज पुल से होकर चौकी गंगा बैराज, गुन्नौर व बबराला होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मेरठ-हापुड़ से रामपुर-सम्भल जाने वाले वाहन: मेरठ और हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहन भी भूद चौराहा, शिकारपुर तिराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा से चौकी गंगा बैराज, गुन्नौर और बबराला के रास्ते भेजे जाएंगे।
बरेली-मुरादाबाद से मेरठ-हापुड़ जाने वाले वाहन: बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल और गुन्नौर की ओर से मेरठ-हापुड़ जाने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा और भूद चौराहा होते हुए आगे बढ़ेंगे।
बरेली-रामपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन: बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और सम्भल से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, भूद चौराहा और सिकंदराबाद के मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे।
अमरोहा-सम्भल से बुलंदशहर आने वाले वाहन: अमरोहा और सम्भल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहनों को बबराला, चौकी गंगा बैराज, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर और शिकारपुर तिराहा होते हुए बुलंदशहर में प्रवेश दिया जाएगा।
स्याना अड्डा से अनूपशहर मार्ग भी रहेगा ब्लॉक
यातायात पुलिस ने साफ किया है कि इसके अतिरिक्त स्याना अड्डा बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश 26 मई की रात तक पूरी तरह वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस बुलंदशहर ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे गंगा दशहरा पर्व के दौरान लागू किए गए इस यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें, असुविधा से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
बिजली विभाग में की चली तबादला एक्सप्रेस pic.twitter.com/xY7xqaQOJL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026























