बिना अनुमति रैली निकालने और सड़क जाम करने पर सपा नेत्री अर्चना पांडा समेत कई पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के रैली निकालने, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने और सड़क जाम करने के आरोप में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडा और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के रैली निकालने, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने और सड़क जाम करने के आरोप में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडा और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जनता को हुई असुविधा और नियमों के उल्लंघन को लेकर की है।

बिना अनुमति पैदल मार्च और नारेबाजी का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 21 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे का है। पहासू कस्बा क्षेत्र में सपा नेत्री अर्चना पांडा ने 10 से 15 ज्ञात महिलाओं और 4 से 5 अज्ञात पुरुषों के साथ मिलकर एक पैदल मार्च निकाला था। इस मार्च के दौरान ई-रिक्शा पर बैनर-पोस्टर लगाए गए थे और बिना किसी अनुमति के लाउडस्पीकर (ध्वनि विस्तारक यंत्र) का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था।

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं पेपर लीक, महंगी एलपीजी गैस, महिला सुरक्षा और सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ तख्तियां थामे हुए थीं। इस बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा “मोदी तेरे राज में कटोरा दिया हाथ में” जैसे तीखे नारे भी लगाए गए।

यातायात हुआ बाधित, वीडियो के आधार पर कार्रवाई

आरोप है कि बीच सड़क पर बिना अनुमति के किए गए इस प्रदर्शन और रैली के कारण पूरे मार्ग पर भारी जाम लग गया, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आम जनता को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद आम लोगों ने रैली और जाम के वीडियो व तस्वीरें बनाकर पुलिस को सौंप दीं, जिसमें नियमों का उल्लंघन साफ तौर पर देखा जा रहा था।

थाना प्रभारी बोले- दर्ज हुआ अभियोग, जांच जारी

पहासू थाना प्रभारी अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और बिना अनुमति के लाउडस्पीकर व रैली का आयोजन करने पर उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सोलंकी की शिकायत के आधार पर सपा नेत्री अर्चना पांडा और अन्य अज्ञात समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.