ऐतिहासिक सहमति के साथ श्री वार्ष्णेय युवा सभा डिबाई को मिला नया नेतृत्व: बिट्टू वार्ष्णेय बने अध्यक्ष, आशीष द्वय को महामंत्री की कमान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के समाज की एकता, भाईचारे और युवा शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वार्ष्णेय युवा सभा डिबाई के वर्ष 2026-2027 के नए पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार शाम वार्ष्णेय गेस्ट हाउस में गरिमामयी माहौल के बीच संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के समाज की एकता, भाईचारे और युवा शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वार्ष्णेय युवा सभा (डिबाई) के वर्ष 2026-2027 के नए पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार शाम वार्ष्णेय गेस्ट हाउस में गरिमामयी माहौल के बीच संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान समाज के युवाओं में उत्साह, सौहार्द और संगठन के प्रति अटूट समर्पण की भावना साफ दिखाई दी।

वरिष्ठ संरक्षकों की मौजूदगी में हुआ मंथन
यह महत्वपूर्ण बैठक समाज के वरिष्ठ संरक्षक अमित पापाजी, अंशुल वार्ष्णेय (बजाज इलेक्ट्रॉनिक), मुकेश वार्ष्णेय “पिंकी साइकिल”, मुकेश वार्ष्णेय ज्वेलर्स, विकास वार्ष्णेय (पेट्रोल पम्प वाले) तथा संयोजक नीरज वार्ष्णेय “सुदामाजी”, मयूर वार्ष्णेय (जूता वाले) एवं रचित वार्ष्णेय (SRC) के विशेष सानिध्य में आयोजित की गई।

आपसी सामंजस्य से निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
बैठक में सर्वसम्मति और आपसी सामंजस्य के साथ बिट्टू वार्ष्णेय (इलेक्ट्रॉनिक) को युवा सभा का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए आशीष वार्ष्णेय दानगढ़ एवं आशीष वार्ष्णेय (पंजाब केसरी पत्रकार) को संयुक्त रूप से महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

दावेदारों के त्याग और समर्पण की हुई सराहना

इस बार के चुनाव की विशेष बात यह रही कि अध्यक्ष एवं महामंत्री पदों के लिए कुल पांच दावेदार मैदान में थे, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दो एवं महामंत्री पद हेतु तीन आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन समाजहित और संगठन की मजबूती को सर्वोपरि रखते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गगन वार्ष्णेय स्वीट्स ने अपना आवेदन वापस लेकर बिट्टू वार्ष्णेय को खुला समर्थन दिया।

इसी राह पर चलते हुए महामंत्री पद के प्रत्याशी चिंटू वार्ष्णेय ने भी अपना नाम वापस लेकर दोनों आशीष वार्ष्णेय के समर्थन की घोषणा की। प्रत्याशियों के इस त्याग, बड़प्पन और संगठनात्मक भावना ने उपस्थित सभी सदस्यों का दिल जीत लिया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पूर्व अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा

सत्र की शुरुआत में वर्ष 2025-2026 का आय-व्यय विवरण पूर्व अध्यक्ष विनीत वार्ष्णेय द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी सदस्यों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भरत वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, सौरव वार्ष्णेय, ललित दादा, नितेश वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय कसेर, मनोज वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, शिवम् वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय और प्रशांत वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। इस गरिमामयी समारोह ने समाज को यह बड़ा संदेश दिया कि जब युवा एकजुट होकर समाजहित में आगे बढ़ते हैं, तो संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.