महराजगंज: उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज के संचालक को मिली जान से मारने की धमकी, संस्था बंद करने का बनाया दबाव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज के संस्थापक पंकज जायसवाल ने कुछ मनबढ़ युवकों पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन संस्था बंद कराने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज के संस्थापक पंकज जायसवाल ने कुछ मनबढ़ युवकों पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन संस्था बंद कराने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने बृजमनगंज थाना अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टी-स्टॉल पर भोजन करते समय 8-10 युवकों ने बोला हमला

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, फरेंदा खुर्द (आनंद नगर) निवासी पंकज कुमार जायसवाल बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में “उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज” नामक संस्थान का संचालन करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 22 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपने कुछ मित्रों के साथ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक टी-स्टॉल पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान वहां 8 से 10 की संख्या में मनबढ़ युवक पहुंचे और बिना किसी कारण के उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

संस्था बंद करने की धमकी, क्षेत्र में आने पर दी चेतावनी

पंकज जायसवाल का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें अपनी शैक्षणिक संस्था को तुरंत बंद करने की धमकी दी। साथ ही दबंगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह दोबारा बृजमनगंज आते-जाते दिखाई दिए, तो उनके साथ कोई भी गंभीर घटना को अंजाम दिया जा सकता है। पीड़ित ने तहरीर में कुछ नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की गुहार लगाई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए बृजमनगंज थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.