शिकारपुर रोडवेज बस अड्डे से धार्मिक स्थलों के लिए बड़ी सौगात: हरिद्वार और मथुरा-वृंदावन के लिए नई बस सेवाएं शुरू

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्रीय यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिकारपुर रोडवेज बस अड्डे से दो नई महत्वपूर्ण बस सेवाओं का शानदार शुभारंभ किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्रीय यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिकारपुर रोडवेज बस अड्डे से दो नई महत्वपूर्ण बस सेवाओं का शानदार शुभारंभ किया गया है। क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा और नगर पालिका चेयरमेन राजबाला सैनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है।

हरिद्वार के लिए हफ्ते में दो दिन और मथुरा के लिए रोजाना मिलेगी बस

नई व्यवस्था के तहत अब शिकारपुर से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बस सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन) बस सेवा का संचालन किया जाएगा। इस पहल से अब स्थानीय लोगों को लंबी दूरी और धार्मिक यात्राओं के लिए दूसरे डिपो या साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे गणमान्य लोग

इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर रोडवेज के एआरएम परमानंद, सभासद वीरेंद्र कुमार गर्ग, रंजीत सैनी, भोला, कपिल आर्य, राकेश, अमित सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, श्री किशन सिंहल, मनोज चौधरी और प्रमोद गुप्ता सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और खेल-प्रेमी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और परिवहन निगम का आभार जताते हुए कहा कि यह बस सेवाएं क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.