बिधूना: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, 3-4 लाख की संपत्ति और नगदी जलकर खाक

बिधूना

औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंथरा मार्केट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ शुक्रवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक मोबाइल दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंथरा मार्केट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ शुक्रवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक मोबाइल दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार के होश उड़ गए, क्योंकि दुकान के भीतर रखा करीब 3 से 4 लाख रुपये का कीमती सामान और काउंटर में रखी नगदी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया, तब तक सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।

दुकान बढ़ाकर घर लौटते ही मिली आग की सूचना, मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की डोन्डापुर निवासी सर्वेश कुमार के पुत्र किशन बाबू बंथरा मार्केट में किशन मोबाइल के नाम से अपनी दुकान संचालित करते हैं। पीड़ित किशन बाबू ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे अपनी दुकान सुरक्षित ढंग से बंद करके घर चले गए थे। दुकान बढ़ाने के महज एक घंटे बाद ही यानी रात करीब 9:00 बजे आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान के शटर के भीतर से धुआं और आग की लपटें बाहर निकल रही हैं। इस खबर को सुनते ही जब किशन बाबू आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, तो दुकान धू-धू कर जल रही थी और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था।

कीमती एंड्रॉयड फोन, एसेसरीज और 20 हजार की नगदी स्वाहा

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग लगने का मुख्य कारण दुकान के भीतर हुआ बिजली का शॉर्ट सर्किट है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर बिक्री के लिए रखे गए कई नए व कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन, भारी मात्रा में मोबाइल एसेसरीज चार्जर, ईयरफोन, बैटरी, कवर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इसके अलावा, दुकान के काउंटर में रखे करीब 20,000 रुपये नगद भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित ने इस हादसे में कुल 3 से 4 लाख रुपये के भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पीड़ित ने तुरंत 101 नंबर डायल कर दमकल विभाग को आपातकालीन सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय बिधूना कोतवाली पुलिस तो मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पीड़ित और स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 45 मिनट का लंबा समय लग गया, जिसके कारण नुकसान काफी बढ़ गया।

दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन दुर्गा प्रसाद ने बताया कि जैसे ही बिधूना कंट्रोल रूम को बंथरा बाजार में आग लगने की सूचना मिली, बिना समय गंवाए तत्काल दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी से काम करते हुए भारी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया और इसे आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नुकसान के आकलन में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.