गोरखपुर : मुख्यमंत्री के गृह जनपद में ‘जल जीवन मिशन’ बना शोपीस, सरकारी दावों और हकीकत का नज़ारा बना चिंता का सबब!

सहजनवा (गोरखपुर)

जनपद गोरखपुर के टेकुआपाती में तीन साल से जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। करोड़ों की जल जीवन मिशन परियोजना शोपीस बनी कर ही रह गई। आक्रोशित ग्रामीणों प्रदर्शन कर जताई नाराज़गी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

 

जनपद गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकुआपाती में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी तीन साल बाद भी चालू नहीं हो पाई है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 20 जून 2023 को किया था। घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की और जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम ने निर्माण कार्य के दौरान गांव में तेजी से पाइपलाइन बिछाई थी, जिससे लोगों को जल्द शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, उद्घाटन के बाद भी यह योजना शुरू नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से बंद पड़ी पानी की टंकी की हालत अब जर्जर होती जा रही है।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पानी की टंकी की मौजूदा स्थिति का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मुख्य गेट टूट गया है और उसे रस्सी से बांधा गया है। दरवाजों में जंग लग चुकी है, चारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है और परिसर में गंदगी जमा है। सुरक्षा के लिए परिसर में कांटे लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता अखिल कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या की जानकारी होने के बाद जल्द ही जलापूर्ति शुरू कराने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान संतराज चौधरी, मोतीलाल, मोहब्ती देवी, शारदा देवी, सतेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, संजय, रामचंद्र यादव, दीनानाथ, श्रीराम, पन्नेलाल और अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल मौजूद थे।

अब सवाल यह है कि जब सूबे के मुखिया का गृह जनपद ऐसी स्थिति बयां कर रहा हो तो अन्य जनपदों का क्या होल होगा? प्रदर्शन के बाद,जिन अधिकारियों की नींद खुली है, वह अभी तक तीन वर्षों से कहां दुम दबाकर बैठे थे? देखना दिलचस्प होगा कि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात कब तक मिलेगी?

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.