सिद्धार्थनगर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुलहा सुमाली टोला मंगरहिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुलहा सुमाली टोला मंगरहिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वर्ष 2020 में हुई थी शादी, प्रताड़ना का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी जान ली गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहाना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मायके पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी  सदर विश्वजीत सौरयान ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर मामले में आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24