औरैया: साइबर सेल का बड़ा एक्शन; आमजन के खोए 102 मोबाइल किए बरामद, कीमत करीब 22 लाख रुपये

औरैया

औरैया जनपदकी साइबर थाना व साइबर सेल पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से आमजन के खोए व गिरे हुए कुल 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपदकी साइबर थाना व साइबर सेल पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से आमजन के खोए व गिरे हुए कुल 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 22,00,000/- (22 लाख) रुपये आंकी गई है।

CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलत

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर टीम लगातार काम कर रही थी। आमजन द्वारा मोबाइल गुमशुदगी की दर्ज कराई गई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सी.ई.आई.आर. (CEIR) पोर्टल के माध्यम से इन 102 मोबाइलों को रिकवर किया। सभी संबंधित मोबाइल स्वामियों को सूचित कर मंगलवार, 19 मई 2026 को उनके फोन सुपुर्द किए जा रहे हैं, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक की जनता से अपील: ‘संचार साथी’ एप करें डाउनलोड
इस सफलता के मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन के हित में एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है:

एप डाउनलोड करें: सभी नागरिक अपने मोबाइल में प्ले-स्टोर से ‘संचार साथी’ एप जरूर डाउनलोड कर लें, ताकि मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं और ट्रैकिंग आसानी से मिल सके।

शिकायत की प्रक्रिया: यदि कभी मोबाइल खो जाता है, तो तुरंत मोबाइल का बिल, आई.एम.ई.आई. (IMEI) नंबर, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने स्थानीय थाने पर संपर्क करें और सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

मुख्य सुर्खियां

औरैया पुलिस का सराहनीय कार्य: 22 लाख रुपये की कीमत के 102 स्मार्टफोन स्वामियों को लौटाए

मोबाइल खोने पर घबराएं नहीं, ‘संचार साथी’ एप और CEIR पोर्टल का लें सहारा: एसपी औरैया

Voice Of News 24