भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी स्याना को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सौंपा ज्ञापन,ऊंचागांव में गोशाला निर्माण व चकरोड खुलवाने की मांग

ऊंचगांव (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव में गोशाला निर्माण व चकरोड खुलवाने को लेकर किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो दिया आंदोलन की चेतावनी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर के विकासखंड ऊंचागांव के किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी स्याना को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग में निराश्रित गोवंश के लिए स्थायी गोशाला का निर्माण कराने और दूसरी मांग में बंद पड़े चकरोड को अतिक्रमणमुक्त कराकर चालू कराना शामिल है।

आवारा पशुओं से फसल बर्बाद, किसान रात में खेतों पर देने को मजबूर पहरा

जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने बताया कि ऊंचागांव ब्लॉक में एक भी स्थायी गोशाला नहीं है। बड़ी संख्या में आवारा गोवंश खेतों में घुसकर फसलें चर रहे हैं। किसान रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। पास की गोशालाएं पहले से फुल हैं, इसलिए अतिरिक्त पशु रखने से मना कर रही हैं। संघ ने ब्लॉक में पर्याप्त क्षमता की नई गोशाला तत्काल बनवाने की मांग की है।

दबंग ने जोत दिया चकरोड, सिर पर ढो रहे फसल

ज्ञापन में दूसरा मुद्दा चकरोड का है। किसानों का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में खेत संख्या 50 से खेत संख्या 2 तक चकरोड दर्ज है। गांव के ही गजेन्द्र पुत्र भीमसेन ने चकरोड को अवैध रूप से जोतकर बंद कर दिया है। इससे किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत तक जाना बंद हो गया है। किसान मजबूरी में सिर पर उपज ढोकर बाहर ला रहे हैं। आवागमन में दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

15 दिन का अल्टीमेटम

भारतीय किसान संघ ने SDM से मांग की है कि चकरोड की तत्काल पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाया जाए और दोषी पर कार्रवाई हो। साथ ही ऊंचागांव में गोशाला निर्माण शुरू कराया जाए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इन लोगों की मौजूदगी में सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी, जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार राजू शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र लोधी, लखावटी अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, राम मोहन शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि पशुधन विभाग व गो-सेवा आयोग को भी भेजी गई है।

 

Voice Of News 24 

बुलंदशहर : अपना दल (एस) ज़िला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात,जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा 

बुलंदशहर : अपना दल (एस) ज़िला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात,जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा 

बुलंदशहर : अपना दल (एस) ज़िला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात,जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा