डिबाई : भाषा समर कैंप के छठे दिन छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, इतिहास और भूगोल से संबंधित बताए गए महत्वपूर्ण तथ्य 

डिबाई (बुलंदशहर)

बुलंदशहर के डिबाई में आयोजित भाषा समर कैंप में छात्राओं को मिली ऐतिहासिक जानकारी,पीएम श्री कॉलेज में नदियों, पर्वतों, स्मारकों पर हुई विशेष चर्चा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कशेर में चल रहे भाषा समर कैंप के छठे दिन छात्राओं को इतिहास और भूगोल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

छात्राओं ने ऐतिहासिक स्मारकों के चित्र भी बनाए। उन्हें एटलस के उपयोग की जानकारी दी गई और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से इन विषयों से संबंधित ऑनलाइन वीडियो भी दिखाए गए।

इस गतिविधि में छात्राएं लक्ष्मी, माहीरा, अलीशा, आफिया, फातिमा, हूरैन, दीप्ति और नेहा ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। कैंप में दिनेश चंद, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह और काजल राघव ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से समझाया।

प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक धरोहरों, इतिहास, भूगोल, नदियों और पर्वतों से जुड़ी ऐसी जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे पहले अनभिज्ञ थीं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.