बुलंदशहर: NHM कर्मियों का ‘नो पे नो वर्क’ का एलान; 21 मई से कार्य बहिष्कार और धरने की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने दो माह से वेतन न मिलने पर कड़ा विरोध जताया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने दो माह से वेतन न मिलने पर कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

आर्थिक संकट में संविदा कर्मचारी

संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मार्च और अप्रैल माह का मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है, जिससे बच्चों की स्कूल फीस, किताबों का खर्च और बैंक की ईएमआई चुकाने का भारी दबाव है। स्कूलों से लगातार आ रहे फोन और खाली जेब के कारण कर्मचारी मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।

21 मई से ‘आर-पार’ की लड़ाई

जिला महामंत्री डॉ. तहसीन रज़ा ने स्पष्ट किया कि यदि 20 मई तक सभी एनएचएम संविदा कर्मचारियों के बकाये का भुगतान नहीं किया गया, तो 21 मई से “नो पे नो वर्क” के सिद्धांत पर अमल किया जाएगा।: 21 मई से जिले के सभी एनएचएम अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। समस्त कर्मचारी सुबह 10 बजे से सीएमओ कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

इन अधिकारियों व कर्मियों की रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान डीपीएम हरिप्रसाद, डॉ. परवेज, डॉ. गौतम लाल, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनुराधा, डॉ. रुपेश, डॉ. प्रवीण, गिरेन्द्र राणा, दीपेश भाटी, सुदेश शर्मा, आदित्य शर्मा, डॉ. उर्वशी सिंह, योगेश पुंडीर, सौरव तेवटिया और कुलदीप सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों के इस अल्टीमेटम से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि एनएचएम के तहत बड़ी संख्या में टीकाकरण, जननी सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित होती हैं, जो कार्य बहिष्कार से सीधे प्रभावित हो सकती हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.