स्याना (बुलंदशहर)
बुलंदशहर के स्याना-हापुड़ सीमा पर मंगलवार सुबह एक लगभग 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही स्याना कोतवाली और हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली की पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई में जुट गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत स्याना बार्डर के पास नाले के किनारे एक युवक का शव मोटरसाइकिल के साथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान शिव कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पुत्र कैलाश, निवासी ग्राम करौंजी, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकती है।
Voice Of News 24























