हापुड़ : गढ़ विधानसभा में सपा की नई ताकत बने एड. सुधीर चौहान,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नियुक्त किया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

हापुड़ 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी अब नए सामाजिक समीकरण साधने में जुटी हुई है। एक खास रणनीति के तहत पश्चिमी यूपी के बड़े किसान नेता और लोकप्रिय समाजसेवी एडवोकेट सुधीर चौहान को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी अब नए सामाजिक समीकरण साधने में जुटी हुई है। खास तौर पर ठाकुर वोटबैंक को लेकर सपा बेहद गंभीर नजर आ रही है। इसी रणनीति के तहत पश्चिमी यूपी के बड़े किसान नेता और लोकप्रिय समाजसेवी एडवोकेट सुधीर चौहान को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

सपा में शामिल होने के बाद से ही एड. सुधीर चौहान गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में उनकी जनसंपर्क शैली, सामाजिक भागीदारी और आम लोगों के मुद्दों को उठाने के तरीके ने उन्हें सपा के मजबूत दावेदारों में शामिल कर दिया है।

एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिस मजबूती के साथ सुधीर चौहान ने जनता की आवाज बुलंद की, उसे क्षेत्र के लोग खुलकर सराह रहे हैं। इतना ही नहीं, तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर की समस्याओं और जनता की आवाज को उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनलों तक पहुंचाकर क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का काम किया है।

करीब आठ वर्षों तक किसान संगठन का नेतृत्व करने वाले सुधीर चौहान की पकड़ केवल ठाकुर समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्वसमाज में भी उनकी मजबूत स्वीकार्यता मानी जा रही है। युवाओं, किसानों और व्यापारियों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में सपा के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

हालांकि टिकट वितरण का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल और जातीय समीकरणों को देखते हुए गढ़ विधानसभा में एड. सुधीर चौहान की सक्रियता को समाजवादी पार्टी के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.