बागपत
बागपत जनपद के दिल्ली रोड स्थित अमर बैंकट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में भव्य ‘सनातन प्रहरी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के दिल्ली रोड स्थित अमर बैंकट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में भव्य ‘सनातन प्रहरी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
प्रतिभाओं का हुआ भव्य स्वागत
समारोह के दौरान शिक्षा, अध्यात्म और खेल जगत में नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। तीरंदाजी और निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आए अनंत पंडित, शिव शर्मा और प्रिंस शर्मा को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के संस्थापक आचार्य संदीप गौतम शास्त्री, प्रधानाचार्य आचार्य पंडित श्याम वशिष्ठ और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश कौशिक को भी विशेष सम्मान दिया गया।
समाज और राष्ट्र सेवा का आह्वान
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदत्त शर्मा टयोढी ने मंच से अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज को संगठित करना ही इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया।
संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद
समारोह में राष्ट्रीय महासचिव आदेश फौजी, राष्ट्रीय सचिव सुनील शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरेश शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने समाज की भागीदारी पर जोर दिया। महिला शक्ति का नेतृत्व करते हुए प्रदेश महासचिव श्रीमती रेनू शर्मा और महिला जिला अध्यक्ष आरती शर्मा ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा, राजपाल शर्मा जागौश, राकेश शर्मा, आचार्य संजय कौशिक, लोकेश वत्स और पंडित दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग और युवा शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
बड़ौत: मातृ दिवस पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने की गौ सेवा, ताजी सब्जियां खिलाकर लिया आशीर्वादhttps://t.co/sdetczzv5D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 11, 2026






















