बुलंदशहर: बदहाल डिबाई-कर्णवास मार्ग पर उठने लगी निर्माण की मांग, गंगा दशहरा मेले में आ सकते हैं लाखों श्रद्धालु

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं पावन तीर्थ नगरी कर्णवास को डिबाई से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं पावन तीर्थ नगरी कर्णवास को डिबाई से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाले ‘गंगा दशहरा मेले’ को देखते हुए अब क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं का धैर्य जवाब देने लगा है। लोगों ने प्रशासन से मेले से पूर्व सड़क के पुनर्निर्माण की पुरजोर मांग की है।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

कर्णवास गंगा तट पर स्थित मां कल्याणी देवी मंदिर और भूतेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे और उखड़े डामर के कारण न केवल राहगीर, बल्कि स्कूल जाने वाले छात्र और अपनी उपज लेकर मंडी जाने वाले किसान भी बुरी तरह परेशान हैं। इसके अलावा, डिबाई क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के लोग अंतिम संस्कार के लिए भी इसी मार्ग से कर्णवास श्मशान घाट पहुंचते हैं।

संस्थाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

सामाजिक संस्था “वंदनम् गंगे टीम” ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। टीम के संस्थापक वेदप्रकाश एडवोकेट ने कहा कि यह मार्ग अलीगढ़, बुलंदशहर, दिल्ली और बदायूं जैसे शहरों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गंगा दशहरा मेले से पूर्व निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो श्रद्धालुओं को भारी कठिनाई होगी। संस्था जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रही है।

प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की उम्मीद

क्षेत्र के दर्जनों गांवों की जीवनरेखा माने जाने वाले इस मार्ग के लिए ग्रामीणों ने एक सुर में प्रशासन से गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले सड़क को गड्ढा मुक्त कर नया निर्माण कराया जाए, ताकि ऐतिहासिक नगरी की गरिमा बनी रहे और जनसामान्य को राहत मिले।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.