अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की दिखाई गई डाक्यूमेंट्री, पूर्व एयर वाइस मार्शल ने भरा जोश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गाथा को चलचित्र डाक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गाथा को चलचित्र डाक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सेना के पराक्रम और रणनीतिक कौशल से परिचित कराना था।

वायुसेना और थल सेना के तालमेल की गौरव गाथा

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व एयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीतिक बारीकियों और युद्ध कौशल पर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे वायुसेना और थल सेना के अद्भुत तालमेल ने जीत की राह प्रशस्त की। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट निष्ठा ही एक सैनिक की असली पूंजी है।

राष्ट्र सेवा के जुनून से जुड़ें युवा

विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि भारत आज आधुनिक रक्षा तकनीक और सैनिकों के जज्बे से हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सेना को केवल करियर के रूप में न देखें, बल्कि राष्ट्र सेवा के जुनून के साथ इससे जुड़ें।

इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, अभय सिन्हा, अखंड प्रताप सिंह सहित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश, कोषाध्यक्ष ब्रह्मपाल और तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की।

 

Voice Of News 24