बलिया: जनगणना 2027 को लेकर प्रेसवार्ता, 7 से 21 मई तक होगी स्वगणना

बलिया

बलिया जनपद के अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में आगामी ‘जनगणना 2027’ को लेकर पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में आगामी ‘जनगणना 2027’ को लेकर पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में 07 मई से 21 मई तक मकान सूचीकरण एवं स्वगणना का कार्य संचालित किया जाएगा।

घर बैठे कर सकेंगे अपनी गणना

एडीएम ने जानकारी दी कि इस बार डिजिटल जनगणना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे। पत्रकारों को प्रक्रिया समझाते हुए उन्होंने इसका लाइव डेमो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल, सटीक और पारदर्शी बनाना है।

सहयोग की अपील

अपर जिलाधिकारी ने मीडिया जगत से अपील की कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित करना आवश्यक है ताकि जिले में जनगणना का कार्य समयबद्ध और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस दौरान उन्होंने स्वगणना से जुड़ी अन्य तकनीकी बारीकियों को भी साझा किया। प्रेसवार्ता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24