बिधूना: लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने अपनी लंबित समस्याओं और हितों को लेकर उपजिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने अपनी लंबित समस्याओं और हितों को लेकर उपजिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। तहसील परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह ज्ञापन दिया।

प्रमुख मांगें

संघ की मुख्य मांगों में रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन दैवीय आपदा को छोड़कर अन्य कार्यों से मुक्ति, आकस्मिक अवकाश (CL) को ऑनलाइन समयबद्ध तरीके से स्वीकृत करने और आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र पोर्टल के कार्यों के बकाया भुगतान की मांग शामिल है। लेखपालों ने क्रॉप कटिंग, कृषि गणना के मानदेय और बढ़े हुए वेतन एरियर के तत्काल भुगतान की भी अपील की है।

बहाली का अनुरोध

ज्ञापन में निलंबित लेखपाल सुरजीत सिंह को सहानुभूति के आधार पर बहाल करने और इच्छुक कर्मियों की एनपीएस (NPS) कटौती शुरू करने का मुद्दा भी उठाया गया। तहसील अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि लेखपाल निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों को टाला जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री विनय कुमार, रोहित पाठक, अवनीश कुमार, शिवानी यादव और कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कुशवाहा सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा