गुलावठी पुलिस की बड़ी उपलब्धि: साइबर फ्रॉड के ₹2.09 लाख चंद घंटों में कराए वापस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद बंसल (अचार वाले) के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में गुलावठी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद बंसल (अचार वाले) के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में गुलावठी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की है। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित के खाते से उड़े 2 लाख 9 हजार रुपये महज कुछ ही घंटों में वापस करा लिए गए।

जानकारी के अनुसार, विनोद बंसल के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगों ने उक्त रकम पार कर दी थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा और नगर इंचार्ज संजेश कुमार ने साइबर टीम के साथ मिलकर तकनीकी जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम को वापस रिकवर करा लिया।

पुलिस का जताया आभार

अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर विनोद बंसल ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा और नगर इंचार्ज संजेश कुमार को पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की पूरे नगर में प्रशंसा हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा