औरैया:अजीतमल पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार; बीएनएस की नई धाराओं में दर्ज है मामला

अजीतमल

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजीतमल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजीतमल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। गुरुवार को थाना अजीतमल की पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा।

घटना का संक्षिप्त विवरण

मामला 26 अप्रैल 2026 का है, जब सराय टडवा मन्तला निवासी वादी वीरेन्द्र सिंह पुत्र शिवराम दास की तहरीर पर अजीतमल थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुरुआत में यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281/106(1) के तहत दर्ज हुआ था।

विवेचना में बदलीं धाराएं: लगा गैर इरादतन हत्या का आरोप

पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना और संकलित साक्ष्यों के आधार पर केस में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए:

जाँच के दौरान धारा 281/106(1) बीएनएस के साक्ष्य नहीं पाए गए।

इसके स्थान पर मामले में धारा 105 बीएनएस (जो पूर्व में आईपीसी की धारा 304 यानी गैर इरादतन हत्या के समकक्ष है) के साक्ष्य पाए गए।

इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विपिन कुमार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों उप-निरीक्षक योगेन्द्र सिंह,आरक्षी अंकुर कुमार की मुख्य भूमिका रही

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और विधिक प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24